BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सड़क किनारे मिला युवक शव, हादसे की आशंका…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र के गनियारी निवासी सुबह-सुबह उस वक्त दहशत में आ गए जब सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। मृतक की पहचान ग्राम तेंदुआ के 19 वर्षीय भुनेश्वर मरावी के रूप में हुई। पास में मिली उसकी क्षतिग्रस्त बाइक को देखकर यह संदेह गहरा गया है कि देर रात उसकी मौत सड़क हादसे में हुई होगी। पुलिस जांच में सामने आया कि भुनेश्वर शुक्रवार दोपहर बिलासपुर गया था। वह अपना मोबाइल मरम्मत करवाने गया था और इसके लिए उसने अपने एक दोस्त से पैसे भी उधार लिए थे। रात में मोबाइल लेने के बाद वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही किसी अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हो गया। सुबह जब स्थानीय लोग रास्ते से गुजर रहे थे, तब उन्होंने युवक को निर्जीव अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त की और परिजनों को सूचना देकर पहचान की प्रक्रिया पूरी कराई। पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट है कि भुनेश्वर की मौत किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हुई है। फिलहाल वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...