BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर के जंगल में हुए कत्ल का हुआ खुलासा; पूर्व रंजिश में युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के भैसाझार जंगल में मिले युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पूर्व रंजिश के चलते दो सगे भाइयों ने मिलकर सूर्यप्रकाश बघेल की बेरहमी से हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल लोहे के पाइप और लकड़ी के बेंत जब्त कर लिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर 2025 को सूर्यप्रकाश बघेल के लापता होने की रिपोर्ट थाना रतनपुर में दर्ज कराई गई थी। अगले ही दिन 5 दिसंबर को उनकी मोटरसाइकिल और संदिग्ध स्थिति में शव भैसाझार जंगल में बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. अर्चना झा, एसडीओपी लालचंद मोहले, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम पहुंची। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के जरिए पुलिस ने मृतक से पुरानी रंजिश रखने वाले दो भाइयों पर शक गहराया और उन्हें हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर रंजीत खाण्डे (23 वर्ष) और सुधीर खाण्डे (21 वर्ष) ने हत्या की बात कबूल कर ली। दोनों ने रंजिश के चलते सूर्यप्रकाश को जंगल ले जाकर लोहे के पाइप और लकड़ी के बेंत से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हथियारों के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. रंजीत खाण्डे, पिता स्व. तितरा राम खाण्डे (23 वर्ष)

02. सुधीर खाण्डे, पिता स्व. तितरा राम खाण्डे (21 वर्ष), दोनों निवासी भैसाझार, हाल मुकाम भरारी भुंडा.

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...