BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकंडा में 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण और शोषण मामला उजागर, आरोपी युवक गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। 1 दिसंबर को पिता ने शिकायत की थी कि कोई युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की और जांच में पता चला कि बालिका की दोस्ती भूकंप अटल आवास निवासी 22 वर्षीय शुभम ठाकुर से थी। पुलिस जब शुभम के घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला, लेकिन नाबालिग लड़की उसी घर में मिली। पूछताछ में सामने आया कि शुभम उसे अपने घर में पत्नी की तरह रखता था और शारीरिक संबंध बनाता था। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने शुक्रवार को शुभम ठाकुर को नूतन चौक के पास घूमते हुए पकड़ लिया। उसने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया। शुभम ठाकुर के खिलाफ अपहरण और बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सरकंडा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; खाद संकट पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव: बैलगाड़ी पर पहुंचे नेता, किसानों के लिए खाद-डीजल... बिलासपुर; 10 जून को रोजगार मेला: 653 पदों पर होगी भर्ती; 5वीं से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा ... बिलासपुर; 550 कैमरों की नजर में पूरा बिलासपुर शहर, तेज रफ्तार पड़ेगी भारी; पांच महीने में 14,372 चाल... बिलासपुर में मटका लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, नगर निगम के 'विकास भवन' का घेराव कर सरकार और प्रशासन क... बिलासपुर; बुधवारी बाजार में दर्दनाक घटना: शराबी समझकर घंटों अनदेखा करते रहे लोग, सड़क किनारे पड़े यु... बिलासपुर; खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन पर कार्रवाई, 5 हाइवा... रायगढ़ पुलिस की ‘अभियान संवेदना’ के तहत कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्ता... एनआरवीएस स्टील प्लांट में लाखों की चोरी का खुलासा; प्लांट कर्मचारियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 9.08 ला... बिलासपुर; फॉर्च्यून एलिमेंट्स प्रोजेक्ट विवाद हाईकोर्ट पहुंचा..शिकायत पर सुनवाई के निर्देश; कमर्शियल... बिलासपुर; सिरगिट्टी पुलिस की 'सेटिंग' चरम पर; महिला अपराधों पर संवेदनहीनता की हद पार, उच्च अधिकारियो...