BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार तीन बार पलटी, दो PSC छात्रों की मौत, चार की हालत गंभीर, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी–सेंदरी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पीएससी की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार में चल रही कार बजरी पर फिसलकर अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरते हुए लगातार तीन बार पलटकर जंगल की झाड़ियों में जा घुसी। जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के खरकेना निवासी ईशु रत्नाकर (26 वर्ष) बिलासपुर में रहकर PSC की तैयारी कर रहा था। रविवार रात वह अपने साथियों भास्कर राजपूत (22 वर्ष, जैतपुरी बेमेतरा), अभिषेक बघेल, शेखर चंद्रवंशी, दिशु रत्नाकर और श्याम सिंह राजपूत के साथ कार क्रमांक OD 15 M 4400 से रतनपुर रोड की ओर खाना खाने निकला था। कार को ईशु चला रहा था। कोनी थाना पार करने के बाद तुर्काडीह चौक से आगे कार अचानक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सड़क से नीचे उतरते ही तेज गति के कारण पलटी खाती चली गई और झाड़ियों में फंसकर रुक गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही ईशु रत्नाकर और भास्कर राजपूत की मौत हो गई, जबकि अन्य चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोनी थाना प्रभारी भावेश शेंडे टीम सहित मौके पर पहुंचे और घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को मरच्यूरी भेजा और सोमवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सही कारण का पता घायलों के बयान के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल चारों घायल जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...