BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, ऑटो पार्ट्स दुकानों को पुलिस की दो टूक चेतावनी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में यातायात पुलिस बिलासपुर ने शहर के ऑटो पार्ट्स दुकानदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे की निगरानी में आयोजित बैठक में दुकानदारों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि मोडिफाइड साइलेंसर की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही प्रेशर हॉर्न का भंडारण और विक्रय भी नहीं किया जा सकेगा। यातायात पुलिस ने कहा कि अनावश्यक शोर, तेज हॉर्न और गैरकानूनी वाहन मॉडिफिकेशन सड़क हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं। इसे देखते हुए निर्देश दिए गए कि दुकानों पर केवल ISI मार्क वाले मानक हेलमेट ही बेचे जाएं, ताकि दुर्घटना की स्थिति में वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बैठक में दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। मुख्य सड़कों पर सामान फैलाने, वाहनों को अव्यवस्थित ढंग से खड़ा करने या फुटपाथ घेरने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने यह भी साफ किया कि सड़क और फुटपाथ पर लगे बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स और होर्डिंग्स यातायात में बाधा बनते हैं। ऐसे मामलों में अब बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई की जाएगी। यातायात विभाग ने बताया कि शहर को सेक्टरवार योजना के तहत “यातायात उल्लंघन मुक्त शहर” बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसमें व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने यातायात नियमों से संबंधित सूचना बोर्ड लगाने और फुटपाथ पूरी तरह खाली रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के साथ यातायात विभाग के अधिकारी टैंगो इंदल पाटले, टैंगो साहू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...