BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर कसा शिकंजा….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में लगातार बढ़ रहे अवैध खनन पर रोक लगाने खनिज विभाग ने रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक संयुक्त अभियान चलाया। सीपत, कोनी और कोटा क्षेत्रों में दबिश देकर विभागीय टीमों ने अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे 4 हाइवा, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्त की है। सूत्रों के अनुसार कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि रात के समय कुछ स्थानों पर बड़े पैमाने पर मिट्टी, रेत और अन्य खनिजों की अवैध खुदाई की जा रही है। इसकी पुष्टि होते ही कई टीमें एक साथ विभिन्न इलाकों में भेजी गईं। सबसे पहले सीपत क्षेत्र में कार्रवाई हुई, जहां बिना अनुमति खुदाई में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। चालक मौके से फरार हो गए, लेकिन वाहन जब्त कर थाना परिसर में रखवाए गए। इसके बाद कोटा और कोनी थाना क्षेत्र में चार हाइवा पकड़े गए, जो बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिज परिवहन कर रहे थे। दस्तावेज मांगने पर कोई संतोषजनक कागज नहीं मिलने पर सभी हाइवा सीज कर दिए गए। सबसे बड़ी कार्रवाई सरकारी खदान क्षेत्र में हुई, जहां एक भारी चैन माउंटेन मशीन अवैध खुदाई करते मिली। ऑपरेटर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने मशीन को कब्जे में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक यह मशीन बड़े पैमाने पर अवैध खुदाई में इस्तेमाल हो रही थी, जिससे राजस्व के साथ पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा था। खनिज विभाग ने सभी वाहन मालिकों पर अवैध खनन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रॉयल्टी चोरी सहित अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की तैयारी है। अधिकारी कहते हैं कि अवैध खनन से नदी तट, तालाब और पर्यावरणीय क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं, जिससे भूजल स्तर गिरता है और मिट्टी कटाव बढ़ता है। कार्रवाई के बाद कई क्षेत्रों में रात में चलने वाली मशीनें बंद हो गई हैं। जिला प्रशासन ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा है कि ऐसी संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि कहीं भी अवैध उत्खनन दिखे तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते रोकथाम की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...