BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सड़क किनारे सजा था जुए का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा..ताश की बाज़ी में दांव पर लग रहे थे रुपए, 6 जुआरी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए ईमलीपारा मेन रोड पर सरेआम जुआ खेलते 6 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दिनांक 5 जून 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति ईमलीपारा मेन रोड के किनारे खुले आम रूपयों की हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से ‘कट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना स्तर पर टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस की रेड से अफरा-तफरी मच गई, आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन मौके से 6 जुआरियों को धर-दबोचा गया। आरोपियों के कब्जे से 4760 रुपए नकद राशि और 52 पत्तों की ताश की गड्डी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है। इसके अतिरिक्त पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

ये हैं गिरफ्तार जुआरी……

01. राजा खाना पिता बाबू खान उम्र 33 वर्ष निवासी दरबार लाज के पास तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर,

02. नितेश सोनी पिता गंगा प्रसाद सोनी उम्र 35 वर्ष निवासी दरबार लाज के पास तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर,

03. ज्ञान शुक्ला पिता श्याम लाल शुक्ला उम्र 25 वर्ष निवासी ज्ञानम पैलेस सरजू बगीचा थाना सिविल लाइन बिलासपुर,

04. सचिन तिवारी पिता संतोष तिवारी उम्र 20 वर्ष निवासी पटवारी बाडा मसानगंज थाना सिविल लाइन बिलासपुर,

05. विक्की विश्वकर्मा पिता कपिल विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी इमलीपारा थाना सिविल लाइन बिलासपुर,

06. नरेश कुमार केंवट पिता नरोत्तम केंवट उम्र 44 वर्ष निवासी आवास पारा बटालियन रोड सकरी थाना सकरी बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...