BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार

बिलासपुर : (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को चुनौती देते हुए चार बदमाशों ने चाकू दिखाकर एक युवक से पर्स और पांच हजार रुपये लूट लिए। वारदात को प्लेटफॉर्म नंबर-6 के रायपुर छोर पर सुनसान जगह में अंजाम दिया गया। घटना के बाद सक्रिय हुई जीआरपी बिलासपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

ट्रेन का इंतजार कर रहा था युवक, तभी घेरकर की लूट……

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, मरवाही निवासी 20 वर्षीय रोहित रैदास, पिता पुष्कर रैदास, 11 अक्टूबर 2026 को मरवाही से बिलासपुर पहुंचा था। उसे महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जाने वाली ट्रेन का इंतजार था। इसी दौरान वह प्लेटफॉर्म नंबर-6 के रायपुर छोर की ओर पेशाब करने गया। वहां पहले से मौजूद चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और चाकू दिखाकर डराया-धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने युवक का पर्स और उसमें रखे पांच हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

हुलिए के आधार पर दबोचे गए चारों आरोपी……

पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी थाना बिलासपुर में अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) और 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने पीड़ित द्वारा बताए गए आरोपियों के हुलिए के आधार पर संदिग्धों की तलाश तेज की। इसी दौरान गजरा चौक जाने वाले फुट ओवरब्रिज के पास चारों संदिग्धों को पकड़कर पीड़ित से पहचान कराई गई। पीड़ित ने चारों की पहचान लूट करने वालों के रूप में की। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की रकम और चाकू बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

जीआरपी ने इस मामले में रितेश सोनकर उर्फ नाटे (19 वर्ष), राज कोसले उर्फ डैनी (20 वर्ष), राजा कोसले (24 वर्ष) और मछली देवांगन (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। रितेश सोनकर तोरवा क्षेत्र के बुधवारी बाजार मुर्रा भट्ठा का निवासी है। राज और राजा कोसले सिरगिट्टी के नयापारा स्थित गजरा चौक के पास रहते हैं, जबकि मछली देवांगन मूल रूप से कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर का निवासी है और वर्तमान में बिलासपुर के बुधवारी बाजार में रह रहा था।

रेल पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी……….

पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर दिव्यांग पटेल के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक रेल संभाग बिलासपुर तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर 12 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जीआरपी ने स्पष्ट किया है कि रेलवे स्टेशन और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर आपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में पड़ोसी महिला से छेड़छाड़..बीच-बचाव करने आए ससुर से मारपीट; पुलिस ने आरोपी को दबोचा! बिलासपुर में कांग्रेसियों ने की तीन बैरिकेड तोड़ने की कोशिश; वाटर कैनन से रोकी गई..सरकारी जमीन, अवैध... बिलासपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई, चाचा पर अपने ही भतीजे की चाकू मारक... सवारी बैठाने के विवाद में भड़का ऑटो चालक..पेट्रोल डालकर अपना ही ईवी ऑटो फूंका! ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जहान्वी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन सहित हुआ ... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार सुकमा में नक्सलियों के डम्प पर बड़ा प्रहार; 13 हथियार और 208 डेटोनेटर बरामद! बिलासपुर में स्कूल के सामने धू-धू कर जली क्रेटा कार! जयकारों से गूंजा बेलतरा, 48 ग्राम पंचायतों से होकर रतनपुर पहुंचेगी मां महामाया की ध्वजा यात्रा; केंद... गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा..शेविंग कराने पहुंचे मजदूर को दो युवकों ने...