BilaspurRaftaar News Cg

बिलासपुर; जिला अस्पताल में लापरवाही, डॉक्टरों की देरी से मरीज बेहाल….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के बावजूद जिला अस्पताल में लापरवाही थम नहीं रही है। रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन डॉक्टरों के देर से आने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ओपीडी का समय 9 बजे तय है, मगर 10:30 बजे तक सिर्फ कुछ ही डॉक्टर पहुंचे। शनिवार को भी यही हाल रहा—9:45 बजे तक सिर्फ तीन डॉक्टर ही ओपीडी में मौजूद थे। देर से आने की वजह से लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं और कई बार मरीजों के बीच बहस की नौबत आ जाती है। परेशान मरीजों में से कई बिना इलाज कराए वापस लौट रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने देर से आने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की बात कही है। अब देरी करने वालों को कारण बताओ नोटिस और वेतन कटौती की चेतावनी दी जा रही है। मरीजों का सवाल है—अगर मरीज गलती करें तो उनसे माफी की उम्मीद की जाती है, लेकिन डॉक्टर खुद देर से आकर सिर्फ “सॉरी” कहकर कैसे बच सकते हैं? जिला अस्पताल की यह स्थिति सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...