ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रिश्तेदारों को समझाने पहुंचे लोगों पर फायरिंग, देशी रिवाल्वर और कट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!

सक्ती: (प्रांशु क्षत्रिय) घरेलू विवाद में समझाइश देने पहुंचे रिश्तेदारों पर जानलेवा फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर, एक देशी कट्टा तथा घटनास्थल से फायरिंग में इस्तेमाल किए गए कारतूस का खाली खोखा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बालपुर निवासी अजय सिंह गोड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 जून को वह अपने चाचा ससुर महंगु गोड़ के बुलावे पर ग्राम कर्रापाली गया था। वहां उसकी रिश्तेदार तीजबाई के साथ उसके पति दिलेश्वर सिदार द्वारा लगातार मारपीट और प्रताड़ना किए जाने की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य उसे समझाने पहुंचे थे। इस दौरान दिलेश्वर सिदार नाराज होकर वहां से चला गया। शाम करीब 5:30 बजे जब अजय सिंह गोड़, बुंदीबाई, महंगु गोड़ और रमेश गोड़ वापस लौट रहे थे, तब गांव के बाहर तालाब के पास दिलेश्वर सिदार और उसका साथी सोमदेव सिदार मिले। आरोप है कि दोनों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान दिलेश्वर सिदार ने अपने पास रखे रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली सड़क पर लगी, जबकि सभी लोग झुककर और पीछे हटकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना के समय सोमदेव सिदार भी हथियार लेकर धमकी दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। दबिश देकर पुलिस ने आरोपी दिलेश्वर सिदार (30) और सोमदेव सिदार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने दिलेश्वर के कब्जे से देशी रिवाल्वर और सोमदेव के पास से देशी कट्टा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 296, 3(5) बीएनएस तथा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर उप जेल सक्ती भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...