BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में छात्र की संदिग्ध मौत; परिजन ने उठाए सवाल..44 दिन बाद भी रहस्य बना अर्सलान की मौत! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) के छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध मौत की गुत्थी 44 दिन बाद भी नहीं सुलझ पाई है। बिहार के छपरा निवासी अर्सलान (22) की मौत को लेकर परिजन लगातार पुलिस जांच पर सवाल उठा रहे हैं। सोमवार को वे न्याय की मांग लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले में नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की। गौरतलब है कि अर्सलान 20 अक्टूबर से लापता था। तीन दिनों तक उसका कोई पता नहीं चला, जबकि 23 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे कैम्पस स्थित तालाब में उसका शव मिला। परिजनों ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले को मर्डर एंगल से दर्ज किया था। पीएम रिपोर्ट में छात्र के सिर पर चोट के निशान होना पुष्टि की गई है। इसी के बाद पुलिस ने डॉक्टरों से चार बिंदुओं पर विशेष राय (क्वेरी) मांगी। चोट का खुलासा होने से संदिग्ध मौत की कहानी और उलझ गई है।

जांच पर उठ रहे सवाल…….

घटना के 44 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। परिजन व छात्र संगठन लगातार आरोप लगा रहे हैं कि छात्र अकेला तालाब तक कैसे पहुंचा? क्या पीछे से वार कर उसे तालाब में धकेला गया? कैंपस सुरक्षा व्यवस्था कहां थी? तीन दिन तक कोई भी अनुपस्थिति क्यों दर्ज नहीं हुई? क्या यूनिवर्सिटी में प्रॉपर अटेंडेंस सिस्टम नहीं है?

बिहार से बिलासपुर पहुंचे परिजन की गुहार……

न्याय की तलाश में परिजन बिहार से बिलासपुर पहुंचे। उनका आरोप है कि यदि अर्सलान की खोजबीन जल्द शुरू की जाती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने पुलिस से नामजद हत्या रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जीजीयू छात्र की मौत अब भी रहस्य बनी हुई है। 44 दिन बीतने के बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ने से परिजनों में रोष है और कैंपस सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...