ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

फर्जी RTO ई-चालान के नाम पर 7.42 लाख की ठगी, APK फाइल से मोबाइल हैक कर उड़ा दी रकम!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां फर्जी आरटीओ ई-चालान के नाम पर एक युवक से 7.42 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। ठगों ने चालान भरने के बहाने मोबाइल पर APK फाइल भेजकर युवक का फोन हैक कर लिया और उसके बैंक खाते से पूरी रकम पार कर दी। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित रोहित पाल, आरडीए कॉलोनी का निवासी है। 10 से 16 अप्रैल के बीच उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को आरटीओ विभाग का अधिकारी बताया और लंबित चालान का हवाला देकर तुरंत भुगतान करने का दबाव बनाया।

APK फाइल से किया मोबाइल हैक…..

ठग ने रोहित के मोबाइल पर एक APK फाइल भेजी और उसे डाउनलोड कर चालान भरने को कहा। जैसे ही युवक ने फाइल डाउनलोड की, साइबर अपराधियों को उसके मोबाइल का पूरा एक्सेस मिल गया। इसके बाद कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से 7,42,209 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए।

ट्रांजैक्शन मैसेज से हुआ खुलासा….

शुरुआत में रोहित को ठगी का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन अगले दिन बैंक से ट्रांजैक्शन मैसेज मिलने पर उसे धोखाधड़ी का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज…..

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कॉल डिटेल्स, बैंक ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

सावधानी ही बचाव……

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें और संदिग्ध कॉल्स से सतर्क रहें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...