BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! चौकसे कॉलेज में इंटर स्कूल क्विज & डिप्लोमा क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन..9 फरवरी को क्विज, 13 से 15 फरवरी तक क्रीड़ा स्पर्धा, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चौकसे कॉलेज। लाल खदान में फरवरी महीने में दो बड़े आयोजन होने जा रहे हैं। जहां एक ओर विद्यार्थियों की बुद्धिमत्ता परखने के लिए इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी, वहीं दूसरी ओर उनकी शारीरिक दक्षता को मापने के लिए इंटर डिप्लोमा क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता 2025- 9 फरवरी को ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के छात्र भाग ले सकते हैं। यह पूरी तरह निःशुल्क होगी और इसमें 45 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए विद्यार्थियों को 45 मिनट मिलेंगे। प्रतियोगिता 9 फरवरी 2025, रविवार को दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक ऑनलाइन मोड पर आयोजित की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 8 फरवरी 2025….पुरस्कार:…….

प्रथम स्थान: टैबलेट, द्वितीय स्थान: स्मार्ट वॉच, तृतीय स्थान: ईयरबड्स सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9685045009 पर संपर्क किया जा सकता है।

सुपर-30, 2025 इंटर डिप्लोमा क्रीड़ा प्रतियोगिता..13 से 15 फरवरी तक चलेगा रोमांचक खेलों का आयोजन………

इंजीनियरिंग और फार्मेसी डिप्लोमा के छात्रों के लिए आयोजित इस स्पर्धा में विभिन्न खेलों का आयोजन होगा।

13 फरवरी: बैडमिंटन (पुरुष/महिला), कबड्डी (पुरुष/महिला), खो-खो (पुरुष/महिला) क्रिकेट टूर्नामेंट भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा होगा।

प्रवेश शुल्क व पुरस्कार राशि…….

बैडमिंटन (सिंगल्स): 100 रुपए पंजीयन शुल्क, विजेता: 5000 रुपए नगद, उपविजेता: 3000 रुपए नगद, बैडमिंटन (डबल्स): 200 रुपए पंजीयन शुल्क, विजेता: 7000 रुपए नगद, उपविजेता: 5000 रुपए नगद, कबड्डी, खो-खो और क्रिकेट: प्रति टीम 1100 रुपए पंजीयन शुल्क, विजेता टीम: 11,000 रुपए नगद, उपविजेता टीम: 7,000 रुपए नगद, क्रिकेट में: विजेता टीम: 15,000 रुपए नगद, उपविजेता टीम: 11,000 रूपये नगद वहीं सभी खिलाड़ियों को ई-सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज…….

विद्यार्थियों को कॉलेज आईडी कार्ड एवं प्राचार्य का अनुमति पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7746099994 पर संपर्क करें। पंजीयन कॉलेज की वेबसाइट cecbilaspur.ac.in पर भी किया जा सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...