ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ढाई साल के बेटे की पत्थर से कुचलकर हत्या की, अपहरण की झूठी कहानी से पुलिस को किया गुमराह!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कापू थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी महिला ने अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार सच्चाई सामने आ गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान सोनमति सरोती मंछवार के रूप में हुई है। वह घटना के दिन अपने दोनों बच्चों के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में उसने अपनी साढ़े चार साल की बेटी को वापस घर भेज दिया, जबकि ढाई साल के बेटे अनुज को अपने साथ लेकर पहाड़ी रास्ते से आगे बढ़ रही थी। बताया जा रहा है कि महिला उस समय नशे में थी। पहाड़ी चढ़ते वक्त थकान के कारण उसने बेटे को गोद से नीचे उतारकर पैदल चलने को कहा, लेकिन बच्चा जमीन पर बैठ गया और चलने से मना कर दिया। इसी बात से गुस्साई मां ने पहले बच्चे को जमीन पर पटक दिया और फिर उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गुमशुदगी से खुला मामला…….

ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा निवासी पिता बोधसाय मंछवार ने 19 अप्रैल को थाने में बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह जंगल जाने के दौरान घर में पत्नी और दोनों बच्चे मौजूद थे, लेकिन लौटने पर घर खाली मिला। शाम को बेटी के घर लौटने पर उसने बताया कि मां छोटे भाई को लेकर नानी के घर गई है। इसके बाद परिजनों ने रातभर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन महिला अकेले घर लौटी और बच्चे के बारे में टालमटोल करती रही।

खून के निशान से मिला सुराग…..

शनिवार रात रानीगौवा पहाड़ के पास महुआ पेड़ के नीचे खून के धब्बे मिले। आसपास तलाश करने पर गहरी खाई में मासूम अनुज का शव बरामद हुआ। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

पूछताछ में टूटा झूठ…….

पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने अपहरण की झूठी कहानी सुनाई, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजी गई आरोपी….

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी। यह घटना न सिर्फ रिश्तों को झकझोरने वाली है, बल्कि समाज में बढ़ती संवेदनहीनता और नशे के दुष्परिणामों की भी गंभीर तस्वीर पेश करती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...