ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला: पहचान की कोशिश जारी!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही फाटक पर तैनात कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि सुबह तड़के राहगीरों ने ट्रैक पर शव देख इसकी सूचना गेटमैन को दी। गेटमैन महावीर ने तत्काल अपने उच्च अधिकारियों और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस और रेलवे आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह पैंट-शर्ट पहने हुए था और उसके पास घर की चाबी भी मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मामला आत्महत्या का हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पहचान होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...