ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में बड़ा औद्योगिक हादसा : कार्बन फैक्ट्री का बॉयलर फटा, बहने लगा गर्म लावा!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोल और ऊर्जा नगरी के रूप में देशभर में पहचान बनाने वाले कोरबा शहर में एक बड़ा इंडस्ट्रियल हादसा हो गया। इस हादसे ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में हुए भीषण औद्योगिक हादसे की याद दिला दी। दरअसल यहां इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर टैंक फट गया। टैंक से गरम कैमकिल बहने लगा। बायलर टैंक के फटने से वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि कर्मचारी इस हादसे में बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया के एक कार्बन फैक्ट्री में उक्त घटना घटी। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल एरिया के कार्बन फैक्ट्री में कार्बन बनाने का काम चलता है। जहां बाहर से टैंकर के माध्यम से लिक्विड लाकर उसे टैंक में रखा जाता है और फैक्ट्री में कार्बन तैयार किया जाता है। हादसे के बाद फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही सीएसईबी के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और गर्म लावा को पानी और फायर फोम के माध्यम से ठंडा करने का प्रयास किया। सीएसईबी के फायर मेन धर्मेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि, फायर टीम को सूचना मिली थी कि, इंडस्ट्रियल एरिया में टैंक फट गया है। जिसकी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर दो टैंकर पानी और फोम का छिड़काव कर काबू पाया गया है। फैक्ट्री में औद्योगिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी अंधेरे में रखा जा रहा है। कहीं ना कहीं लापरवाही के चलते यह घटना सामने आई है। कार्बन फैक्ट्री के बाहर किसी तरह का कोई भी बोर्ड लगा है न हीं क्या काम चलता है और इसकी फैक्ट्री है, इस बात का कोई उल्लेख है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...