BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मजदूर दिलाने के बहाने लूट:फोन कर बुलाते थे रेलवे स्टेशन; सुनसान जगह ले जाकर करते थे वारदात, कोनी पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा…5 फरार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना कोनी पुलिस ने मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर लूट करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नगदी 1600 रुपए सहित बैग और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जबकि मामले में शामिल अन्य पांच आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, जिले में बढ़ती लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई तेज की गई है। इसी क्रम में कोनी क्षेत्र में हुई दो लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ। 14 अप्रैल 2026 को प्रार्थी सुनील कुमार यादव (निवासी बिहार) को आरोपियों ने फोन कर 28 मजदूर उपलब्ध कराने का झांसा दिया और बिलासपुर रेलवे स्टेशन बुलाया। इसके बाद ऑटो में बैठाकर पॉलिटेक्निक कॉलेज कोनी के पास सुनसान स्थान ले जाकर उससे 45 हजार रुपए लूट लिए। इसी तरह 15 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे प्रार्थी दशरथ कुमार द्विवेदी (निवासी कटनी, मध्यप्रदेश) को भी 30-35 मजदूर दिलाने का झांसा देकर रेलवे स्टेशन बुलाया गया। आरोपियों ने उसे अटल बिहारी विश्वविद्यालय के पास सुनसान जगह ले जाकर 35 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। दोनों मामलों में थाना कोनी में अपराध क्रमांक 171/2026 और 172/2026 धारा 309(2), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। निरीक्षक राजश्री दामू के नेतृत्व में टीम गठित कर संदेहियों की तलाश की गई। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पचपेड़ी क्षेत्र से आरोपी प्रकाश सिंह (पिता मंगल सिंह, उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों—अभय सिंह उइके, मनोज उइके, वीरू मरावी, संतोष उइके और समीर सिंह—के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 1600 रुपए नकद, एक पिट्ठू बैग, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी को 20 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक राजश्री दामू, प्रधान आरक्षक अशफाक अली, रमेश चंद्र पटनायक, आरक्षक विजेंद्र सिंह, अजय मधुकर और वीरेंद्र भोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!