BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO: सीपत में किशोर हाथी का कहर; भटका हाथी किसान भागवत को दौड़ाया..रात में 3 बोरी धान चट कर गया, परिवार दहशत में जागता रहा..नहीं मिली सहायता, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जांजगीर के जंगल से भटककर दलहा पहाड़ के रास्ते आया लगभग 10 वर्षीय युवा नर हाथी पिछले दो दिनों से सीपत के भरुआडीह–कैमाडीह वन क्षेत्र में दहशत फैला रहा है। हाथी के मूवमेंट के चलते आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सचेत किया गया है। वनकर्मियों को देखते ही हाथी कई बार जोर से चिंघाड़ा, जिसके कारण टीम को घने जंगल से सुरक्षित बाहर आना पड़ा। रातभर 30–35 सदस्यीय वन अमला टॉर्च, मशाल और अलाव के सहारे पूरे क्षेत्र में उसकी हलचल पर निगरानी रखता रहा। रविवार देर शाम कैमारानी मंदिर के पास पगचिह्न मिलने के बाद हाथी रात करीब 10 बजे कैमाडीह से निकलकर ठरकपुर–भरुआडीह की ओर लौट गया। रात 11 बजे वह ग्राम पोड़ी निवासी किसान भागवत प्रसाद धीवर के 3 एकड़ के खेत में पहुंचा और वहां धान व सब्जियों को नुकसान पहुंचाया। किसान के अनुसार खेत में रखे 60 बोरी धान में से हाथी ने 3 बोरी धान वहीं चट कर लिया और सब्जी की बोआई को भी रौंद दिया। भागवत ने बताया कि आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो हाथी को फसल खाते देखा और उसी वक्त हाथी ने उसे दौड़ा लिया। किसी तरह वह जान बचाकर घर में घुसा और 112 सेवा में सूचना दी, लेकिन सोमवार सुबह 11 बजे तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। परिवार पूरी रात भय में जागता रहा। हाथी की मौजूदगी के चलते कारीछापर, जूहली, कैमाडीह और खाड़ा सहित आसपास के गांवों में चेतावनी जारी की गई है।

खतरनाक स्थिति को देखते हुए कई स्कूलों में एहतियातन छुट्टी घोषित की गई, ताकि बच्चों को जोखिम से दूर रखा जा सके। वन विभाग ने राहत और सुरक्षा व्यवस्था तेज करते हुए रेंजर शुभम मिश्रा के नेतृत्व में सीपत, बेलतरा, सोंठी और खोंधरा सर्किल के डिप्टी रेंजरों सहित 30 से अधिक अधिकारियों की टीम तैनात की है। बिजली विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है और हाथी की गतिविधियों वाले इलाकों में खुले तारों के कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद किए जा रहे हैं। वन विभाग के अनुसार फरवरी 2023 में उड़ीसा से आए 11 हाथियों का दल इसी रास्ते से होकर सीपत पहुंचा था। माना जा रहा है कि वर्तमान में भटका यह किशोर हाथी उसी दल का सदस्य है, जो पुराने रास्ते को पहचानते हुए फिर सीपत क्षेत्र में आया है। बेलतरा सर्किल के डिप्टी रेंजर वेद शर्मा ने बताया कि हाथी के हर कदम, पदचिह्न, भोजन स्थलों और मूवमेंट को ‘गज ऐप’ के माध्यम से रियल टाइम अपडेट किया जा रहा है, जिससे वनमंडल अधिकारी पल-पल की जानकारी देख पा रहे हैं। रेंजर शुभम मिश्रा ने कहा कि हाथी भरुवाड़ीह से ठरकपुर के बीच लगातार घूम रहा है और कई स्थानों पर नुकसान की सूचना मिली है। फिलहाल टीम हर पल निगरानी में है और ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथी के पास न जाएं तथा किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...