ChhattisgarhRaftaar News Cg

 9 साल का मासूम लापता, मां का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस की तलाश जारी……

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम लगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार शाम करीब 4 बजे घर से खेलने निकला 9 वर्षीय बालक अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर गांव और आसपास के इलाके में उसकी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने मुलमुला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हुई और गांव पहुंचकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बालक की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके। साथ ही गांव के लोगों और बच्चों से भी पूछताछ की जा रही है। लापता बालक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि बच्चा हमेशा घर के आसपास ही खेलता था और कभी बिना बताए दूर नहीं गया। अचानक गायब होने से पूरा परिवार सदमे में है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, और बच्चे की जल्द से जल्द बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...