BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में धारदार हथियार से हमला कर स्कूल ड्राइवर की हत्या..शराब दुकान के पास शव मिलने से फैली सनसनी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एलसीआईटी पब्लिक स्कूल बोदरी में कार्यरत एक ड्राइवर का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान प्रहलाद कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम चिल्हाटी, सोन लोहर्षी थाना पचपेड़ी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार प्रहलाद का शव सकरी क्षेत्र स्थित शराब दुकान से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पाया गया। मृतक के गले में लटका स्कूल का आई कार्ड मिलने से उसकी पहचान की गई। वहीं घटनास्थल के पास बाइक क्रमांक CG 10 ZK 2295 भी खड़ी मिली, जिसे प्रहलाद की ही माना जा रहा है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रहलाद के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। अनुमान है कि उसकी हत्या रविवार देर रात कर शव को वहीं छोड़ दिया गया। घटना की सूचना सुबह मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही CCTV फुटेज और कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है। आरोपियों की तलाश जारी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...