ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर–जबलपुर नेशनल हाइवे जर्जर, विधायक अटल श्रीवास्तव ने दी चेतावनी, सड़क नहीं सुधरी तो करेंगे बड़ा विरोध…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) निर्माणाधीन बिलासपुर–जबलपुर नेशनल हाइवे की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। केंदा करिआम घाट के पास सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और यह जगह ब्लैक स्पॉट में बदल गई है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। हाल ही में गौरेला–पेण्ड्रा से बिलासपुर जा रही एक बस इसी मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद विधायक अटल श्रीवास्तव ने नेशनल हाइवे निर्माण एजेंसी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि लोक निर्माण विभाग के मंत्री बिलासपुर जिले से हैं, फिर भी सड़क की मरम्मत को लेकर उदासीनता बरती जा रही है। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार कार्य शुरू नहीं हुए, तो वे विधानसभा से लेकर सड़क तक आंदोलन करेंगे। यह हाइवे अमरकंटक, जबलपुर, शहडोल और उत्तरप्रदेश की दिशा को जोड़ने वाला अत्यंत व्यस्त अंतरराज्यीय मार्ग है। यात्री और मालवाहक वाहन दिनभर इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की खस्ताहाली के कारण लोगों को जोखिम उठाकर यात्रा करनी पड़ रही है, क्योंकि कोई बेहतर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...