ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार बनी काल: NH-53 पर हादसा; 3 युवकों की मौत…एक गंभीर!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आरंग राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर पारागांव के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और पोल से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों युवक महासमुंद अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने गए थे। वापसी के दौरान पारागांव के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार के कारण कार सीधे डिवाइडर से टकराई और उछलकर पोल से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतकों में हर्ष कुमार देवांगन (21), राहुल देवांगन (20) और थानू सतनामी (22) शामिल हैं। वहीं मिथलेश धीवर (23) गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; '200 करोड़ के अस्पताल पर राजनीति बंद करे कांग्रेस', सुशांत का पलटवार..'5 साल सत्ता में रहक... बिलासपुर; कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु: मेंड्रा में श्रीमद्भागवत कथा... बिलासपुर; सिविल लाइन थाने के लॉकअप में ब्लेड से खुद को किया घायल, पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश पड़ी ... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवकों पर जानलेवा हमला, वाहन से टक्कर मार तलवार-डंडों से किया लहूलुहान..द... बिलासपुर; लालखदान में चाकू की नोक पर लूट, युवक पर जानलेवा हमला; बेल्ट और चाकू से हमला कर बदमाश फरार,... बिलासपुर; रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान...नाबालिग चालक पर उठे सवाल, अवैध... बिलासपुर में 200 करोड़ का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन मरीज अब भी इलाज को मोहताज; लोकार्पण ... बिलासपुर; नाला किनारे जुआ फड़ पर कोटा पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार..52 पत्ती ताश, 16,550 नकद और ज... बिलासपुर; हाथ में धारदार चापड़ लेकर स्कूल पहुंचा युवक, शिक्षकों और बच्चों में मची दहशत..आरोपी गिरफ्त... सीपत; 5 महीने बाद ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जेवर बरामद..तीन चोर और चोरी का ...