BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; डायल-112 वाहन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ..समय पर मिली मदद, परिजनों ने जताया आभार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) डायल-112 एक बार फिर जिंदगी का फरिश्ता साबित हुई। थाना कोटा अंतर्गत फकीर मोहल्ला निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी डायल-112 वाहन में कराई गई। सूचना मिलते ही कोटा ईगल-1 वाहन में आरक्षक राजेश कुर्रे और चालक अनिल पंकज मौके पर पहुंचे और महिला को परिजनों के साथ अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर वाहन रोककर ग्राम मितानिन और परिजनों की मदद से वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। बाद में जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। महिला और परिजनों ने डायल-112 टीम का आभार जताया। एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की है। बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक डायल-112 पर संपर्क करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....