ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

14.60 लाख की लूट की कहानी फर्जी, कैशियर गिरफ्तार……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) कुम्हारी थाना क्षेत्र के कपसदा गांव में बताई गई 14 लाख 60 हजार रुपये की लूट की घटना पूरी तरह फर्जी निकली। पुलिस जांच में पता चला कि कोई लूट नहीं हुई थी, बल्कि यह कहानी खुद शिकायतकर्ता और हिताची कंपनी के कैशियर आशीष राठौर ने बनाई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार रात आशीष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह एटीएम में पैसे डालने जा रहा था, तभी तीन बाइक सवार युवक चाकू दिखाकर रकम लूटकर भाग गए। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने मौके की जांच की, CCTV फुटेज देखे और लोगों से पूछताछ की, लेकिन लूट का कोई सबूत नहीं मिला। न कोई संदिग्ध दिखा और न ही किसी ने घटना देखी। दोबारा पूछताछ में आशीष के बयान बदलते रहे, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच कबूल लिया। आशीष ने बताया कि उसने पूरे 14.60 लाख रुपये एक अन्य एटीएम में छुपा दिए थे। उसकी योजना थी कि लूट की झूठी FIR दर्ज करवाकर कंपनी को बीमा राशि दिलवा देगा और बाद में असली रकम वापस जमा कर देगा, जिससे पैसा उसके पास बच जाता। पुलिस ने इसे सोची-समझी ठगी बताते हुए झूठी FIR, पुलिस को गुमराह करने और धोखाधड़ी की साजिश का केस दर्ज किया है। छुपाए गए पैसे भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...