BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री अव्यवस्था में डूबी, यात्रियों की सुरक्षा पर संकट…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री इन दिनों स्टेशन कम और अघोषित ऑटो स्टैंड ज्यादा नजर आ रही है। यहां न नियमों का पालन हो रहा है, न ही रेलवे प्रशासन की मौजूदगी दिखती है। यही वजह है कि पूरे इलाके में ट्रैफिक जाम, अवैध कब्जे और बदमाशी जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। गजरा चौक और रनिंग रूम के पास रोज़ाना ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का कब्जा इतना ज्यादा रहता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क किनारे ठेले और खोमचे लग जाने से स्टेशन की पूरी सड़क बाजार में बदल चुकी है। प्रशासन की चुप्पी ने कब्जाधारियों के हौसले इतने बढ़ा दिए हैं कि वे अब यात्रियों से बदसलूकी और धमकी तक देने लगे हैं। ताजा मामला सिरगिट्टी ब्लैक डायमंड इलाके से आए यात्रियों का है। एक ई-रिक्शा चालक चार लोगों को स्टेशन छोड़ने के नाम पर लेकर आया, लेकिन स्टेशन के बजाय उन्हें गजरा चौक पर उतार दिया। यात्रियों ने विरोध जताया तो चालक भड़क गया और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान न RPF दिखाई दी और न रेलवे का कोई अधिकारी। रेलवे पुनर्विकास पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं, लेकिन सेकेंड एंट्री की सड़क पर निर्माण सामग्री ऐसे फैली पड़ी है जैसे इसकी जिम्मेदारी किसी की नहीं। अवैध कब्जे लगातार बढ़ रहे हैं और यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है—जब स्टेशन के ठीक सामने यह हाल है, तो व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? हालात पर समय रहते ध्यान न दिया गया तो गजरा चौक स्टेशन का हिस्सा नहीं, बल्कि अवैध बाजार और गुंडागर्दी का अड्डा बनकर रह जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...