BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अंतर-राज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेंज साइबर थाना ने ऑनलाइन वित्तीय ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अंतर-राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तारी आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। मामला थाना सकरी क्षेत्र का है, जहां एक मेडिकल प्रोफेशनल को पीएम समृद्धि योजना के नाम पर 50 लाख का लोन दिलाने और 30% छूट का लालच देकर 73 लाख 23 हजार रुपए की ठगी की गई थी। आरोपी खुद को श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड, मुंबई का अधिकारी बताते थे और कई महीनों तक फर्जी कॉल करते रहे। जांच में पता चला कि साइबर गिरोह फर्जी सिम कार्ड, फर्जी बैंक खाते और दिल्ली के किराए के मकान में बने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं का झांसा देता था। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को आरोपियों की लोकेशन बिहार के वैशाली में मिली, जहां से विकास कुमार उर्फ विक्रम सिंह और अमन कुमार सिंह उर्फ पीयूष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे और उनके साथी फर्जी बैंक खाते खुलवाकर पीड़ितों से ठगी की रकम उन्हीं खातों में जमा कराते थे और तुरंत निकाल लेते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और रकम की बरामदगी पर काम कर रही है। मामले में बीएनएस की धारा 111, 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत कार्रवाई की गई है।

साइबर पुलिस की चेतावनी…..

किसी सरकारी योजना के नाम पर आए कॉल/ऑफर पर तुरंत भरोसा न करें।

किसी लिंक या खाते में पैसे ट्रांसफर न करें।

संदेह होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...