BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; फेकूबांध में मिला युवक का तैरता शव, इलाके में सनसनी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर इलाके में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घोरामार स्थित फेकूबांध में एक युवक का तैरता हुआ शव दिखाई दिया। पानी में शव होने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस तुरंत पहुंची और शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार, मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक के शरीर पर पत्थर बांधकर उसे पानी में फेंका गया था, जिससे मामले में हत्या की आशंका गहराई है। कोटा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने बताया कि शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के गांवों में लापता युवक की जानकारी भी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और युवक की पहचान पता लगाने की कोशिश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!