BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; रिश्वत ली, वादा तोड़ा– 2 लाख की डील, फिर भी जेल! ASI पर गरजे ग्रामीण, चौकी में जमकर हंगामा, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) कवर्धा जिले की पौड़ी पुलिस चौकी में देर रात बड़ा बवाल हुआ। भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने चौकी को घेरकर जमकर हंगामा किया और एएसआई दिनेश झारिया पर दो लाख रुपए की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि आईपीएल सट्टेबाजी के मामले में पकड़े गए चार आरोपियों को छोड़ने के एवज में एएसआई ने चार लाख की मांग की थी। बाद में सौदा दो लाख में तय हुआ। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि रकम लेने के बावजूद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पैसे वापस लेने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और झारिया पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे बोडला एसडीओपी ने लोगों को समझाइश दी और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिलहाल पूरे मामले ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है और ग्रामीणों में खासा आक्रोश बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...