ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार की ली जान, डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा वाहन……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में खैरागढ़–धमधा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना धमधा थाना क्षेत्र के परशकोल चौक के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ड्राइवर ने वाहन रोकने के बजाय ट्रक की रफ्तार और बढ़ा दी। बाइक फंसी होने के कारण वाहन सड़क पर घिसटते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर तक गोरपा की ओर बढ़ता रहा। इस दौरान बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक का शरीर भीषण रूप से क्षत-विक्षत हो गया। गोरपा पहुंचने पर बाइक के पूरी तरह फंस जाने के कारण ट्रक को रोकना पड़ा। घटना को देख स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और धमधा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक तथा आरोपी ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल मृतक युवक की पहचान की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह दुर्ग जिले के जालबांधा का निवासी बताया जा रहा है। धमधा टीआई युवराज साहू ने बताया कि परिजन अभी तक नहीं पहुंचे हैं। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई करते हुए मामला पंजीबद्ध किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...