ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तेंदुए की हत्या का खुलासा, कटे पंजों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार…..

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ग्राम करियापहार में कुछ दिन पहले एक नर तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। जांच में पता चला कि तेंदुए के चारों पैर पंजों सहित काटे गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने कार्रवाई की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तेंदुए के कटे हुए पंजे बरामद कर लिए। 4 दिसंबर को स्थानीय किसानों शिवराम नेताम और रामचंद नेताम के खेत स्थित कुएँ में तेंदुआ मृत पाया गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अधिकारियों की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। प्राथमिक जांच में उसके सभी पंजे कटे होने की पुष्टि हुई। तीन सदस्यीय चिकित्सक टीम ने पोस्टमार्टम किया और प्रोटोकॉल के अनुसार शव का दहन किया। इसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में तेजी लाने रायपुर से डॉग स्क्वाड टीम भी पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में शक के आधार पर गांव में तलाश जारी रही। आज, 6 दिसंबर को ग्राम करियापहार के चार आरोपियों—शत्रुघन (51), श्रवण (19), छबिलाल (35) और बुधारू (71)—के पास से तेंदुए के काटे हुए पंजे बरामद किए गए। जब्ती के दौरान कुल्हाड़ी, लकड़ी, कटारी और रस्सी जैसी सामग्री भी मिली, जिनसे पंजे काटे जाने की आशंका है। वन विभाग ने बताया कि यह गंभीर वन्यजीव अपराध है। चारों आरोपियों को वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। विभाग ने ग्राम प्रमुखों के सहयोग की सराहना की और कहा कि तेंदुए जैसी संरक्षित प्रजातियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे अपराधों पर आगे भी सख्त निगरानी और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...