बिलासपुर जिले में मिर्गी की दवा लेने देशभर से पहुँचे लोग….. होली पर ही मिलती है, दवा….? देखिये वीडियों….!

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) लोगों की आस्था और विश्वास आज भी आयुर्वेद से जुडा है, परंम्परा गत जड़ीबूटी का उपयोग कर बड़ी-बड़ी बीमारियों को ठीक किया जा रहा है…ऐसा ही तस्वीर बिलासपुर जिले के मस्तूरी अंतर्गत ग्राम रिसदा से आया है, जहाँ मिर्गी की बीमारी से ग्रसित मरीजों को ठीक किया जा रहा है। 45 वर्षों से यहां मिर्गी के मरीजों को जड़ीबूटी दिया जाता है, यह दवा लोगों को निःशुल्क दिया जाता है, साथ ही बाहर से आये लोगों के लिए रहने खाने की पूरी व्यवस्था रहती है। लोगों का दावा है कि यहां आने वाले मरीज ठीक हो ही जाते है। चर्चा के दौरान कई लोगों ने बताया की कई जगहों पर इलाज के बाद भी ठीक नहीं हुआ था लेकिन यहां जड़ीबूटी खाने के बाद बहुत सुधार हुआ हैं।
यहां हर वर्ष देश भर से अलग-अलग राज्यों से मरीज दवा लेने आते है, हर वर्ष 25-30 हजार की संख्या में मरीज पहुंचते है, वहीं वैद्य ने बताया की दवा को होली के दिन ही दिया जाता है। मरीजों को तीन वर्षों तक दवा लेना होता है, खुराक के बाद मरीज पूर्ण रूप से ठीक हो जाता है।


















