ChhattisgarhRaftaar News Cg

पतंग उड़ाते समय खुले कुएं में गिरा मासूम, मौत से गांव में मातम…..

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने सभी को दहला दिया। घर के पास पतंग उड़ा रहा एक मासूम बच्चा खुले और बिना सुरक्षा घेरे वाले कुएं में गिर गया। नीचे गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा खेलते-खेलते कुएं के बहुत करीब पहुंच गया था। पतंग की डोर संभालते समय उसका पैर अचानक फिसला और वह सीधे कुएं में जा गिरा। घटना होते ही आसपास के लोग दौड़े, लेकिन बच्चा तब तक दम तोड़ चुका था। इस हादसे के बाद गांव के लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में मौजूद सभी खुले कुओं को जल्द से जल्द ढंका जाए और उनके चारों ओर मजबूत घेरा लगाया जाए, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...