BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नेशनल हाईवे 49 पर फिर मौत का साया, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नेशनल हाईवे 49 पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार शाम मुड़ीपार टोल प्लाज़ा के पास एक और दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार युवक की जान चली गई। अज्ञात वाहन की तेज टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान अकलतरा निवासी रमेश निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश अपने ससुराल नांदघाट लिमतरा से अकलतरा लौट रहा था। मुड़ीपार टोल प्लाज़ा के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसने वहीं दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन चकरभाठा थाना पहुंच गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!