Raftaar News Cg

हिंदू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा कल पहुँची बिलासपुर…! गांधी चौक में डॉ. उज्जवला के नेतृत्व में हुआ आत्मीय स्वागत…? 

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता का संदेश देने और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की अपील को लेकर साधु-संतों की पदयात्रा आज बिलासपुर में शुरु हुई, जिसका आम आदमी पार्टी की पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ.उज्वला कराडे ने सिम्स चौक पर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पदयात्रा पर पुष्प वर्षा कर संतो का आशीर्वाद लिया।

जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय संत समिति की छत्तीसगढ़ इकाई के तत्वावधान में हो रही राज्यव्यापी पदयात्रा को विश्व हिंदू परिषद का समर्थन प्राप्त है। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर दंतेवाड़ा समेत चार स्थानों से शुरू हुई, हिंदू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा 19 मार्च को राजधानी रायपुर में संतों की एक विशाल सभा के साथ संपन्न होगी। पदयात्रा का उद्देश्य सामाजिक सद्भावना फैलाना और हिंदू धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके अलावा यात्रा के दौरान साधु-संत, लोगों से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में योगदान देने की अपील भी करेंगे। यात्रा 19 मार्च को रायपुर में समाप्त होने से पहले लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!