ChhattisgarhRaftaar News Cg

लगरा धान मंडी में आग से हड़कंप, 20 गठान बारदाना जलकर राख, जांच में जुटी पुलिस…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के लगरा ग्राम पंचायत स्थित धान मंडी से रविवार दोपहर एक बड़ी घटना सामने आई है। मंडी परिसर में रखे बारदाना के बड़े ढेर में अचानक आग लग गई, जिसमें करीब 20 गठान बारदाना जलकर पूरी तरह राख हो गए। मंडी में कुल 30 गठान बारदाना रखा हुआ था, जिनमें से सिर्फ 10 गठान ही सुरक्षित बच पाए। घटना के समय केंद्र में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, क्योंकि कर्मचारी व ऑपरेटर हड़ताल पर थे। इसी दौरान मंडी के चौकीदार ने बताया कि वह दोपहर करीब 12 बजे नहाने-खाने घर गया था। वापस लौटने पर उसने देखा कि बारदाना में आग लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिससे आग फैलने से रोकी जा सकी। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि तहसीलदार ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। सूचना मिलते ही मुलमला थाना पुलिस, तहसीलदार पामगढ़ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मामले की विस्तृत जांच जारी है, लेकिन आग कैसे लगी और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...