ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; गर्भवती महिला को मिले कैल्शियम सिरप में ‘संदिग्ध मांस का टुकड़ा’, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गर्भवती महिला ने आरोप लगाया है कि उसे सरकारी अस्पताल से दिए गए कैल्शियम सिरप में संदिग्ध मांस जैसा टुकड़ा मिला। महिला ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता देवपुरी स्थित सरकारी अस्पताल में अपना नियमित प्रसव पूर्व जांच (ANC) करवा रही है। अस्पताल की ओर से गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन दोपहर में यह कैल्शियम सिरप दिया जाता है। महिला का कहना है कि रोज की तरह उसने दोपहर के भोजन के बाद सिरप लिया, तभी उसे मुंह में कोई ठोस चीज महसूस हुई। घबराकर उसने तुरंत सिरप को बाहर निकाला और देखा कि उसमें मांस जैसा टुकड़ा था। वीडियो में महिला ने दावा किया है कि टुकड़ा ऐसा दिख रहा है जैसे “किसी गर्भपात का मांस हो”, जिससे वह बेहद डर गई। महिला ने कहा कि उसे यह सिरप नवंबर माह में दिया गया था और अब पीते समय यह भयावह चीज मिली। घटना सामने आते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर भारी आक्रोश है। लोग सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाइयों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। मामले की जांच और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...