ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शर्मनाक वारदात, चाची और नाबालिग भतीजी से गैंगरेप, धमकी के डर से महिला ने दी जान, FIR दबाने वाले ASI सस्पेंड, थानेदार लाइन अटैच…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में चाची और उसकी नाबालिग भतीजी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। झारखंड के तीन युवकों ने जंगल में लकड़ी लेने गई दोनों को रोककर गैंगरेप किया और घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी और सदमे के कारण महिला ने उसी रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना 7 सितंबर 2025 की है। महिला अपनी 14 वर्षीय भतीजी के साथ जंगल गई थी, जहां झारखंड निवासी सैयद अली (21), फैयाज अंसारी (22) और सोनू अंसारी (30) मिले। आरोप है कि तीनों ने चाची-भतीजी से दुष्कर्म किया और उन्हें धमकाकर मौके से भाग गए। दुष्कर्म के बाद पीड़िता महिला गहरे सदमे में थी। उसी रात उसने घर के पटाव में चढ़कर आत्महत्या कर ली। अगले दिन शव मिलने पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम तो किया, लेकिन परिजनों के अनुसार घटना की असली वजह सामने आने के बाद भी सनावल पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। परिजनों ने थाने में आवेदन दिया, SDOP रामानुजगंज से भी शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। बाद में नाबालिग ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार ने नवंबर में सरगुजा IG दीपक कुमार झा से शिकायत की। IG की जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद करीब तीन महीने बाद 3 दिसंबर को दो FIR दर्ज की गईं, पहली गैंगरेप की और दूसरी महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में। पुलिस की लापरवाही सामने आने पर IG ने ASI रोशन लकड़ा को सस्पेंड कर दिया और थानेदार गजपति मिरें को लाइन अटैच कर दिया। दोनों पर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। तीनों आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार सर्चिंग कर रही है। मामले की आगे जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...