ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शर्मनाक करतूत खेत में काम कर रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार, गांव में आक्रोश….. 

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। उरगा थाना क्षेत्र के पुरैनाखार गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसकी हत्या कर देगा। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला खेत में काम कर रही थी, तभी गांव का युवक बसंत मिरी बरपाली वहां पहुंचा और जबरदस्ती घटना को अंजाम दिया। पीड़िता डर के कारण सीधे घर पहुंची और अपने बच्चों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसके बेटे और गांववालों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बसंत मिरी बरपाली को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन नशे में रहने वाला और उपद्रवी स्वभाव का है। गांववाले उसके व्यवहार से पहले से ही परेशान थे। जानकारी यह भी मिली है कि हाल ही में उसने अपने पिता का पैर तोड़कर घर से भागने जैसी हरकत भी की थी। उरगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...