BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू दिखाकर देता था धमकी……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान शेख ईमरान खान उर्फ गिल्लू उर्फ मूसा के रूप में हुई है। पीड़िता ने 29 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी उसके साथ बुरी नियत से हाथ-बांह पकड़कर बातचीत करने का दबाव डालता था। विरोध करने पर आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी स्कूल आते-जाते समय उसका पीछा करता था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74, 78, 351(2) BNS एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। दबिश के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया गया है, जिस पर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...