BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर–रायपुर हाईवे पर फिर मौत का तांडव, दो युवकों की अलग-अलग हादसों में दर्दनाक मौत…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नेशनल हाईवे नंबर–130 पर तेज रफ्तार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहनों की टक्कर से हुए इन हादसों ने एक बार फिर हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली घटना भोजपुरी टोल प्लाज़ा के पास हुई। जानकारी के मुताबिक साँवाताल के कोटवार रविदास अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि रविदास की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। दूसरा हादसा पेंड्रीडीह बाईपास के पास स्थित अमसेना चौक में हुआ। कोलडिपो से घर लौट रहे झलफा निवासी शोएब खान को भी एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर चोट लगने से शोएब ने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। यहां भी आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ रहे हादसों ने यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ा दी है और हाईवे पर सख्त निगरानी की मांग फिर तेज हो गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...