BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

Bilaspur में इन सड़कों का होगा कायाकल्प, विधायक सुशांत शुक्ला ने विकास कार्यों की फेहरिस्त रख विपक्ष को दी चुनौती!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलतरा क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर बीते दिनों कांग्रेस द्वारा किए गए लगातार धरना-प्रदर्शन और आरोपों पर अब विधायक सुशांत शुक्ला ने सीधी प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दे डाली। उन्होंने मीडिया के समक्ष पिछले दो वर्षों में अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की और कहा कि बेलतरा में विकास धरना देने से नहीं, कार्य करके होता है। विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि सड़क निर्माण और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देते हुए बेलतरा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण मार्गों के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उनकी पहल पर प्रदेश सरकार से करोड़ों रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके चलते आने वाले समय में बेलतरा की व्यस्त सड़कों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्य बोलते हैं और बेलतरा में विकास की गति किसी भी राजनीतिक आरोपों से कहीं अधिक तेज है। सड़क निर्माण से न केवल आम नागरिकों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, कृषि और जनजीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विधानसभा क्षेत्र में हुई स्वीकृतियों की जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि अशोक नगर–बिरकोना पहुंच मार्ग के उन्नतिकरण एवं चौड़ीकरण के लिए 1699.53 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही मंगला चौक से आजाद नगर चौक तक सड़क निर्माण हेतु 508.74 लाख रुपये तथा गुरुनानक चौक से मोपका–राजकिशोर नगर चौक तक सड़क के डामरीकरण एवं नाला निर्माण के लिए 525.93 लाख रुपये की मंजूरी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों की प्रक्रिया शीघ्र ही आरंभ कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से इंतज़ार कर रहे बेहतर सड़क सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...