BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; “आपरेशन प्रहार” के तहत सटोरिया गिरफ्तार, सट्टा पट्टी और नकदी जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक गंधर्व उर्फ नांचा उम्र 23 वर्ष निवासी चिंगराजपारा, मुक्तिधाम के पास थाना सरकंडा को मौके से सट्टा लिखते रंगेहाथ दबोचा गया। आरोपी शनिचरी फर्नीचर दुकान के पीछे गली में अंकों का सट्टा खिलाते पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने परिचित मनोहर खत्री निवासी सिंधी कॉलोनी, जरहाभाठा के लिए कमीशन पर सट्टा पट्टी लिखता था। मनोहर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। मौके से पुलिस ने सट्टा पट्टी और नगद 690 रुपए बरामद किए। आरोपी के खिलाफ धारा 6(क) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...