ChhattisgarhRaftaar News Cg

शराबी एएसआई ने बेटी से की मारपीट, शिक्षिका पत्नी ने धारदार हथियार से किया हमला…..

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत एएसआई प्रशांत कुमार, जो वर्तमान में बलरामपुर एसपी कार्यालय के शिकायत शाखा में पदस्थ है, घर पहुंचकर अपनी बेटी से मारपीट करने लगा। यह सब देखकर उसकी शिक्षिका पत्नी प्रियंका का सब्र टूट गया और उसने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एएसआई प्रशांत के चेहरे, सिर, गले और हाथों में चोटें आई हैं। घायल एएसआई ने खुद अपनी तस्वीरें मीडिया को भेजकर पत्नी पर आरोप लगाया कि वह सोने के गहने नहीं दिलाता, इसलिए पत्नी ने उस पर हमला किया। वहीं पत्नी का कहना है कि लंबे समय से वह पति की शराबखोरी और मारपीट से त्रस्त थी, और जब उसने बेटी को पीटते देखा तो उसने आत्मरक्षा में प्रतिकार किया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद भी अभी तक पुलिस में किसी भी पक्ष की ओर से अपराध दर्ज नहीं कराया गया है। मामला फिलहाल अंदरूनी विवाद के रूप में जांच के दायरे में है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...