ChhattisgarhRaftaar News Cg

टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने खुद पर चलाया ब्लेड, हालत नाजुक……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) महासमुंद जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। धान बेचने के लिए टोकन कटवाने की परेशानी से जूझ रहे एक किसान ने परेशान होकर अपने गले पर ब्लेड चला लिया। गंभीर हालत में उसे रायपुर रेफर किया जा रहा है। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेनभाठा का है। जानकारी के मुताबिक घायल किसान मनबोध गांडा (65 वर्ष) सुबह घर से गाय चराने निकला था। इसी दौरान उसने खेत में खुद का गला काट लिया। ग्रामीणों ने जब उसे गंभीर हालत में देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से 112 एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किसान पिछले तीन दिनों से च्वाइस सेंटर के चक्कर लगा रहा था, लेकिन धान बेचने के लिए टोकन नहीं कट पा रहा था। 1 एकड़ 40 डिसमिल भूमि वाले इस किसान ने परेशानी से तंग आकर यह खतरनाक कदम उठा लिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, और उसे रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...