ChhattisgarhRaftaar News Cg

निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढे में गिरने से सरपंच की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरपंच की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सरपंच बाइक समेत रेलवे ओवरब्रिज के निर्माणाधीन गड्ढे में गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रेगांव के सरपंच जेगराम भगत रविवार को अपने किसी रिश्तेदार के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद रात में वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ढोलनारा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गहरे गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वह पूरी रात वहीं पड़े रहे, जिससे उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने रेलवे के ठेका कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण स्थल पर न तो डायवर्जन बनाया गया था और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....