BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में फूटा जनआक्रोश, टूटी सड़कों, बदहाल सुविधाओं को लेकर शिव सेना का कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर की जर्जर सड़कों और अव्यवस्थित मूलभूत सुविधाओं से परेशान शिव सेना ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिलासपुर की ज्यादातर सड़कों की हालत लंबे समय से खराब है, जिसके कारण हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही जस की तस बनी हुई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारें बदलीं, जिम्मेदार चेहरे बदले, लेकिन न्यायधानी की तस्वीर आज भी वैसी ही है। शहर के तालाबों की हालत बिगड़ चुकी है, वहीं कई मुख्य सड़कों पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढों ने लोगों का चलना-फिरना मुश्किल कर दिया है। उनका कहना है कि नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी की वजह से आम जनता रोजाना परेशानी झेल रही है और समस्याओं में कोई सुधार नहीं दिख रहा। शिव सेना नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि शहर की प्रमुख सड़कों की तुरंत मरम्मत की जाए, गड्ढों को भरा जाए और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तय समयसीमा में काम नहीं हुआ तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा। संगठन ने यह भी साफ संदेश दिया कि जनता की आवाज दबाने या समस्याओं को अनदेखा करने की कोशिश की गई तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...