BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; आदतन बदमाशों पर पुलिस का प्रहार, 10 शरारती तत्वों का निकला जुलूस…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में लगातार बढ़ते अपराध और अशांति पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। रविवार को सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आदतन बदमाशों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 10 शरारती तत्वों को पकड़कर पूरे इलाके में जुलूस निकाला। जानकारी के अनुसार, ये सभी बदमाश क्षेत्र में आए दिन झगड़ा-फसाद और असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहते थे। कई बार समझाइश देने के बावजूद इनकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने कठोर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को थाने से बाहर लाकर सड़क पर कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई और फिर पूरे मोहल्ले में जुलूस निकाला। इस कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस सख्ती का स्वागत किया और इसे अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना है, ताकि वे भविष्य में अपराध करने से पहले कई बार सोचें। साथ ही, इससे आम जनता का भरोसा भी पुलिस पर मजबूत होगा। गौरतलब है कि सरकंडा सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है। ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई न केवल चेतावनी है बल्कि अपराधियों को सुधारने का भी अवसर है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जो भी समाज की शांति भंग करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...