Raftaar News Cg

किसान के स्वपन में आई मां दुर्गा…घर की जमीन पर दी अपनी प्रतिमा….? हुआ मंदिर निर्माण…अज्ञात चोरों ने प्रतिमा को ही कर दिया पार…! सीपत पुलिस कर रही मामले की जांच… जानिए पुरा मामला…?

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) मिली जानकारी के अनुसार राधेश्याम कंवर सीपत थाना अंतर्गत ग्राम सोंठी परसापाली का निवासी हैं। वह पेशे से किसान हैं, उसने पुलिस को बताया कि, सन 1998 में रात में उन्होंने सपना देखा। सपने में उन्हें मां दुर्गा ने आदेश दिया कि घर के अंदर जमीन में मां दुर्गा की मूर्ति है। माता ने इसे खोदकर निकालने और पूजा पाठ करने को कहा।

सपना देखने के बाद सुबह 5 बजे उसकी नींद खुल गई। नींद खुलने के बाद सीधा वह पूजा रूम गया जहाँ देखा कि एक जगह का जमीन दरार हो गया था। उस दरार के पास एक फीट की खोदाई करने पर सुनहरे रंग की मूर्ति मिली। मां दुर्गा की मूर्ति मिलने की जानकारी उसने गांव वालों को दी। इसके बाद उसने सीपत पुलिस को इसकी सूचना देकर घर के पास ही मंदिर बनाकर मूर्ति की स्थापना कराई। स्थापना के बाद 24 साल से किसान और गांव के लोग वहां पर पूजा पाठ करते आ रहे हैं। मंदिर के पुजारी घनश्याम कंवर ने बताया कि मंदिर बनने के बाद से ताला नहीं लगाया जाता था। रोज की तरह पूजा करने के बाद शुक्रवार की शाम वह मंदिर का दरवाजा बंद कर अपने कमरे में चला गया। शनिवार की सुबह उठा और नहाने के लिए तालाब चला गया। तालाब से लौटकर मंदिर में पूजा के लिए गया, तो मूर्ति गायब थी। खिड़की का रॉड निकालकर चोरों ने मूर्ति को पार कर दिया था। उसके बाद उसने सीपत थाना आकर अपराध दर्ज कराया। सीपत पुलिस अपराध दर्ज कर अज्ञात चोर की जांच में जुटकर संदेहियों की धरपकड़ कर पूछताछ कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार!