ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दिल दहला देने वाली वारदात, महिला का अपहरण, बंधक बनाकर 3 दिन तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने शादीशुदा महिला का अपहरण कर उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के घर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला महिला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दीपक दास मानिकपुरी (29) निवासी भगवानपुर, पीड़िता को उसकी सहेली के जरिए जानता था। कुछ समय बाद सहेली ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी, जिसके बाद वह सीधे महिला को फोन कर परेशान करने लगा। बातचीत से मना करने पर आरोपी ने उसे धमकियां देना शुरू कर दिया। 28 नवंबर की शाम महिला काम से लौट रही थी तभी रास्ते में आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर डराया, फिर स्कूल के बाथरूम के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया, फिर अपने किराए के मकान में ले जाकर तीन दिनों तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान महिला को लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रहीं। मौका मिलते ही पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर पति को घटना बताई। इसके बाद दोनों महिला थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहरण, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...