Raftaar News Cg

मस्तूरी विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने छात्रों को मिठाई बांटकर उत्साह से मनाया गौरव दिवस

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में आज छत्तीसगढ़ सरकार के न्याय के चार वर्ष पूर्ण होने पर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ छात्रों ने मिठाई बांटकर खुशियां जाहिर की। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा व राष्ट्रीय महासचिव एवं युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी पलक वर्मा के निर्देशानुसार यह जगह-जगह युवा कांग्रेस के द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को शासकीय महाविद्यालय सीपत में युवा कांग्रेस मस्तूरी अध्यक्ष सुनील पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजन किया गया। उन्होंने भूपेश सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं से छात्रों को अवगत कराए। युवाओं को भविष्य के बारे में जानकारी देकर जागरूक किए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष देवेंद्र कृष्णन, महासचिव वीरेंद्र कुमार लैहर्षण, दुर्गेश साहू, युवा कांग्रेस मस्तूरी उपाध्यक्ष नितिश जायसवाल, मस्तूरी महासचिव ऋतुराज भार्गव, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सूर्या, दिलीप मन्नेवार, अमन सूर्यवंशी, रामस्वरूप लैहर्षण, मुकेश मन्नेवार, लोमश पटेल, छोटेलाल सिदार, प्यारे लाल बैगा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता व छात्र उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...